सरकारी टेंडर कैसे भरे।

सरकारी टेंडर कैसे सर्च करें ?

निविदा (Tender) क्या होती है?

टेंडर का हिंदी अर्थ निविदा होता है जिसका तात्पर्य इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट के अनुसार जब किसी कार्य या सेवा को करने हेतु प्रस्ताव का आमंत्रण (Invitation) दिया जाता है तो उसे निविदा (Tender) कहा जाता है।

निविदा सूचना (Tender Notice)

टेंडर नोटिस जब कभी किसी कर्म या कंपनी या सरकारी विभाग को कोई माल  या सेवा प्राप्त करने हेतु आवश्यकता है तो वह निविदा सूचना प्रकाशित करवाती है, जो भी इस निविदा सूचना के आधार पर संविदा( contract ) करना चाहते हैं। वह संबंधित फर्म,कंपनी या विभाग को सूचना द्वारा उक्त कार्य या सेवा को निविदा सूचना में वर्णित दर, समय स्थान और प्रकार, प्रपत्र  से  करने का प्रस्ताव (offer) देते हैं। यदि उस ऑफर की स्वीकृति(acceptance) निविदा सूचना प्रकाशनकर्ता (Tender Notice) द्वारा दे दी जाती हैं तो उक्त संविदा (contract) बन जाती है। जिससे दोनों पक्षकार बाध्य होते हैं। इस प्रकार निविदा की शर्तों को प्रकाशित किया जाना निविदा सूचना या टेंडर नोटिस कहलाता है।

भारत सरकार अथवा विभिन्न राज्यों की सरकार जिन निविदाओं का प्रकाशन करती है उनकी प्रक्रिया पूर्ण तक ऑनलाइन है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी निविदाओं की सूचना प्राप्त कर सकते हैं और साथ में ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते ऑनलाइन निविदा फार्म को भरा जा सकता है।

राजस्थान टेंडर /  राजस्थान ई-टेंडर  या e proc rajasthan e tender से सरकारी टेंडर कैसे देखे ? e proc राजस्थान टेंडर्स

दोस्तों, राजस्थान ऑनलाइन टेंडर सर्च करने हेतु तथा टेंडर भरने हेतु ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल https://eproc.rajasthan.gov.in/ (procurement system govt of rajasthan) उपलब्ध है। इसे e proc rajasthan या ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल के नाम से जाना जाता है इसके माध्यम से राजस्थान टेंडर अथवा राजस्थान जिला टेंडर को सर्च किया जा सकता है। 

टेंडर सर्च करने हेतु विकल्प

राजस्थान ऑनलाइन टेंडर ई पोर्टल पर किसी भी टेंडर को सर्च करने हेतु तीन ऑप्शन दिए गए हैं जो निम्नानुसार है:-

  1. टेंडर by लोकेशन 
  2. टेंडर by organization
  3. टेंडर by classification 

eProc Rajasthan Tenders कैसे देखे ? 

टेंडर by लोकेशन 

1. सर्वप्रथम e प्रौक राजस्थान गवर्नमेंट को ब्रोसर में सर्च करें।

2.पोर्टल ओपन हो जाने के पश्चात बायें तरफ पैनल में टेंडर by लोकेशन को क्लिक करें।

3.पैनल में टेंडर की इच्छित लोकेशन डालें। captcha को भरकर सर्च करें।

4.उक्त सर्च के पश्चात निम्नानुसार उक्त लोकेशन या स्थान की टेंडर लिस्ट निम्नानुसार आ जाती है। टेंडर लिस्ट में से टेंडर का चयन करने के पश्चात इसको क्लिक करते हैं।

5.उक्त टेंडर को क्लिक करने पर निम्नानुसार विस्तृत टेंडर सूचना आ जाती है। जिसमे राशि, दिनांक, दसतावेज, स्थान,विभाग आदि के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी होती है। सम्पूर्ण दस्तावेज को डाउनलोड करने हेतु निम्न टैब को क्लिक करें।

6.टैब को क्लिक करने के पश्चात ज़िप डाउनलोड हो जाती है। इसको ओपन करने के पश्चात प्रिंट कर सकते हैं।

Tender का sample

इसी प्रकार अन्य प्रकार से टेंडर सर्च करने हेतु टेंडर by organization या  टेंडर by classification  को क्लिक करके भी ऊपर दिए अनुसार टेंडर की सर्च कर सकते हैं।

टेंडर by organization हेतु यहाँ क्लिक करे।

टेंडर by classification हेतु यहाँ क्लिक करे।

E-टेंडर राजस्थान(ऑनलाइन e टेंडर) स्टेटस कैसे जाने ? 

किसी टेंडर का स्टेटस जानने हेतु उक्त वेबसाइट में ऑप्शन दिया गया है तो राजस्थान में ई टेंडर स्टेटस :-

Tender Status हेतु यहां क्लिक करें। 

ऑनलाइन टेंडर सबमिशन प्रोसेस

कोई टेंडर ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है। इस हेतु सबसे पहले बिल्डर एनरोलमेट करना होता है जिसका लिंक निम्नानुसार है :-

ऑनलाइन बिडर एनरोलमेंट हेतु यहाँ क्लिक करें।

बिडर एनरोलमेंट करने के पश्चात पोर्टल लॉगइन करते हैं। डिजिटल सिग्नेचर को रजिस्टर्ड करने के पश्चात लॉगिन करते हैं और इच्छित टेंडर सर्च कर पोर्टल में दी गई गाइड लाइन के अनुसार टेंडर भरते हैं। 

ऑनलाइन टेंडर सबमिशन guideline निम्नलिखित है।  ऑनलाइन टेंडर सबमिशन guideline डाउनलोड हेतु  यहाँ क्लिक करें।

राजस्थान में SPPP PORTAL राजस्थान में भी बिड सर्च की जा सकती है, इसकी अधिक जानकारी हेतु निम्न यूट्यूब वीडियो को देखें।


CPPP PORTAL क्या है ?

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के टेंडर नोटिस हेतु अधिकृत वेबसाइट सीपीपीपी पोर्टल अथवा ई प्रोक्योरमेंट पोर्टल इंडिया है। इसमें भी ऊपर दिए अनुसार ही किसी भी टेंडर को सर्च किया जा सकता है एवं साथ ही टेंडर का ऑनलाइन सबमिशन किया जा सकता है और टेंडर का स्टेटस भी देखा जा सकता है।

केंद्र सरकार e-procurement portal हेतु यहाँ क्लिक करें।

विभिन्न राज्यों के ऑनलाइन e-प्रोक्योरमेंट पोर्टल

मध्यप्रदेश e-procurement हेतु क्लिक करें। 

उतरप्रदेश e-procurement portal हेतु यहाँ क्लिक करें।

इन सभी पोर्टल पर जो प्रक्रिया राजस्थान के लिए बताई गई है उसी के अनुसार होती है। थोड़ा बहुत अंतर होता है।
दोस्तों, आशा है आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी। इस पोस्ट से संबंधित अन्य जानकारी जो आपकी नजरों में है और इसमें कवर नही की गई हैं तो बतायें। हम उक्त जानकारी आपको उपलब्ध करवाने का प्रयत्न करेंगें। e-mail सब्सक्रिप्शन कर Facts PP हिंदी द्वारा प्रदान की गई जानकारी का आनंद लें। अपने दोस्तों को भी शेयर करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें