GS1 उत्पाद बार कोड कैसे प्राप्त करें ?

विषयसूची 

बारकोड क्या होते हैं? 

बारकोड किन्ही शब्दों अथवा डेटा का कंप्यूटर जेनरेटेड इन्क्रिप्टेड रूप होते है, जिनको डिक्रिप्टेड करने पर मूल शब्द प्राप्त हो जाते हैंयह रेखाओं (LINES) के रूप में होते हैं, जिनके बीच में स्पेस होता है प्रत्येक रेखा किसी ना किसी शब्द अथवा डाटा को प्रकट करती है। किसी के पत्ते, ईमेल एड्रेस, फोन नंबर आदि किसी भी डाटा को बारकोड के रूप में प्रकट किया जा सकता है इसके साथ साथ ही उत्पाद का मूल्य उत्पाद की पहचान अथवा उत्पादक देश एवं उसके मैन्युफैक्चरर्स का वर्णन भी बारकोड के माध्यम से किया जा सकता है

उत्पाद बारकोड क्या होते है ? 

जब हम किसी उत्पाद को खरीदते हैं तो उनके लिए पैकिंग बॉक्स के ऊपर एक प्रकार की लाइनों का समूह जैसा बारकोड दिखाई देता है जिसे बारकोड स्केनर के माध्यम से स्कैन करने पर संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। व्यापारी बार कोड को स्कैन कर उत्पाद मूल्य बता देते हैं। इनको GTIN के नाम से जाना जाता है। 

👉RERA ऐजेंट एवं प्रोजेक्ट रेजिस्ट्रेशन

बारकोड तथा उत्पाद बारकोड में भिन्नता

S

No

उत्पाद बारकोड 

सामान्य बारकोड 

 1      

उत्पाद बारकोड केवल उत्पाद हेतु होते है तथा  अधिकृत अथॉरिटी अथवा संसथान  से ही प्राप्त किया जा सकता है 

साधारण बारकोड केवल उत्पाद के न होकर किसी भी डाटा के हो सकते है जो  किसी एप्लीकेशन या फोंट की मदद से वर्ड या एक्सेल से जेनेरेट किये जा सकते है 

 2 

उत्पाद बारकोड एक प्रकार से सामान्य बारकोड का ही एक रूप है 

बारकोड एक संपूर्ण है अर्थात इसमें उत्पाद बारकोड भी शामिल होते है 

 3                 

उत्पाद बारकोड भारत में केवल gs1 संस्थान   द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं

यह ऍप्लिकेशन्स आदि के मदद से सर्जित किये जा सकते है 

4     

उत्पाद बारकोड की पहचान अंतरास्ट्रीय स्तर पर यूनिक होती है     

जबकि एप्लीकेशन से सर्जित बारकोड में यूनिक होना आवश्यक नहीं है 

5  

ये उत्पाद की पहचान के तोर पर ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिकृत होते है     

ये ऑनलाइन ट्रेडिंग हेतु अधिकृत नहीं होते है 

6                    

इनके अंकीय फॉर्मेट में प्रारम्भ में उप्तादक देश के कोड होते है जिससे जिससे उत्पादक देश की पहचान की जा सकती है 
सामान्य बारकोड के प्रारम्भ में देश का कोड होना आवश्यक नहीं है 

 उत्पाद  बार कोड (GTIN)   

संपूर्ण विश्व में विभिन्न प्रकार के उत्पाद होते हैं। जिनमें कुछ उत्पाद समानता भी रखते हैं। किंतु कुछ उत्पादों में कुछ ना कुछ भिन्नता होती है । इस प्रकार उस उत्पाद की एक यूनिक पहचान होना अनिवार्य है, जिससे कि उस उत्पाद को अन्य से पृथक किया जा सके। इस यूनिक पहचान को जीटीआईएन के नाम से जाना जाता है। जी टी ए आई एन की फुल फॉर्म  Global trade item number होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  एक यूनिक पहचान नंबर अर्थात जी टी ए आई एन -Global trade item number विभिन्न अधिकृत संस्थान प्रदान करते है। भारत में GS 1  INDIA  ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से समस्त उत्पादों का को एक यूनिक पहचान अर्थात ग्लोबल ट्रेड आइटम नंबर प्रदान किये जाते है 

GTIN मे निम्नलिखित शामिल शामिल माने जाते है :-
ISBN-IN TERNATIONAL STANDARD BOOK NAMBAR
UPC- UNIversal  PRODUCT CODE
EAN- EYROPEAN ARTICLE NUMBER
JAN- JAPANIES ARTICE NUMBER
ये सभी उत्पाद बारकोड के अंकीय रूप होते हैं, जिन्हें बारकोड में कन्वर्ट कर लिया जाता है।

 उत्पाद  बार कोड बारकोड के प्रकार


  • आकृति के आधार पर बारकोड 
  1. रेखीय अथवा लीनियर बारकोड -लीनियर बारकोड के अंतर्गत एक सीधी पंक्ति में सीधी लाइनों के माध्यम से डाटा संग्रहित किया जाता है।
  2. क्यूआर बारकोड में आकृति के रूप में डाटा संख्या किया जाता है ।
  • प्रदान करने वाली संस्था के आधार पर - जी टी ए आई एन -Global trade item number
  1. ईएएन 
  2. यूपीसी 
  3. आईएसबीएन 
  4. जे ए एन 
  • बारकोड अंको के आधार पर 
  1. 10 अंकीय बारकोड 
  2. 12 अंकीय बारकोड 
  3. 13 अंकीय बारकोड 
👉EPF रजिस्ट्रेशन, पात्रता 2022


बारकोड की उपयोगिता 


  • बारकोड अत्यंत उपयोगी होते हैं। क्योंकि इनमें संगृहीत सूचना जैसे कि उत्पाद का मूल्य,  उत्पादनकर्ता देश, उत्पाद का प्रकार एवं उत्पाद से संबंधित अन्य जानकारी संग्रहित होती है। 
  • इसके साथ साथ ही इसमें उत्पाद का मूल्य भी संग्रहित होता है जिससे व्यापारियों को अलग से मूल्य लिखने या एंट्री करने की आवश्यकता नहीं होती। केवल बारकोड ही स्कैन करना होता है उसी के माध्यम से उनकी एंट्री हो जाती है तथा बिल का निर्माण हो जाता है। 
  • व्यापारियों का बहुत समय व्यर्थ होने से बच जाता है । 
  • इसके साथ ही यह कोर्ट यूनिक होने के कारण उत्पाद की पहचान अत्यंत आसान होती है । 
  • विश्व स्तर पर अनेक प्रकार के उत्पाद होने के कारण उनको पहचाना जाना मुश्किल होता है।किंतु बारकोड में दिए गए नंबरों के आधार पर उसके उत्पादन करने वाले देश को पहचाना जा सकता है। 
  •  इसके साथ ही सहजता से विश्व स्तर में होने वाले उत्पाद की एक सूची उपलब्ध होती है। 
  • बारकोड स्कैन के माध्यम  से मानवीय गलतियों से बचा जा सकता है। 
  • सभी प्रकार की कंपनियां बारकोड स्कैन के माध्यम से अपनी इन्वेंटरी सहजता से मैनेज कर सकती हैं। 
  • विभिन्न प्रकार के मार्केटप्लेस अथवा ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बारकोड होना अनिवार्य है। इसलिए उनकी लिस्टिंग में बारकोड दिया जाना अनिवार्य होता है। 
👉ESIS रेजिस्ट्रेशन 2022


 भारत में उत्पाद बारकोड अधिकृत संस्थान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न उत्पादों को मैनेज करने हेतु भारत में GS 1 संस्थान को अधिकृत  है। जिसके 116 देशों में ऑफिस है तथा इसी की अधिकृत संस्थान  यह संस्थान GS 1 INDIA भारत में एकमात्र उत्पादों को पहचान प्रदान करने वाला अधिकृत संसथान है  यह भारत मे अर्थात 890 से प्रारम्भ होने वाले उत्पादों को GTIN प्रदान करता है। यह  सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1860 में पंजीकृत नो प्रॉफिट नो लॉस संस्थान है। इसका कार्य भारत में विभिन्न उत्पादों को मैनेज करना एवं उनकी पहचान का नंबर प्रदान करना होता है ।

👉FSSAI REGISTRATION 2022


GS 1 से बारकोड कैसे प्राप्त करें

भारत में GS 1  INDIA एकमात्र बारकोड प्रदान करने हेतु अधिकृत संस्थान होने के कारण किसी भी कंपनी अथवा फर्म को अपने उत्पाद का बार कोड प्राप्त करने हेतु gs1 में पंजीकृत करना होगा।

GS 1  INDIA  से उत्पाद बार कोड प्राप्त करने हेतु ऑफिसियल लिंक -

https://www.gs1india.org/content/register-for-barcodes

Click Here

👉E-way bill generation 2022

GS 1 में पंजीकृत करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • बारकोड आवेदनकर्ता कम्पनी/ फर्म का पैन कार्ड की स्कैन कॉपी ।
  • ऑडिटेड बैलेंस शीट ।
  • कंपनी अथवा फर्म का बारकोड अलॉटमेंट हेतु लेटर ।
  • आवेदक कंपनी के स्टेटस प्रूफ हेतु लागु होने वाले आवस्यकतानुसार दस्तावेज जैसे की  GST / VAT सर्टिफिकेट, पार्टनरशिप डीड, या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ऑफ़ कंपनी अथवा मेमोरेंडम ऑफ़ एसोसिएशन, रेजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रार ऑफ़ सोसाइटी ।
  • कंपनी, फर्म, सोसाइटी, पार्टनरशिप फर्म कैंसल चेक।
👉E-श्रम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

GS 1 बारकोड हेतु मूल्य सूची

फीस कैलकुलेट करने हेतु  हेतु आधिकारिक वेबसाइट  पर उपलब्ध कैलकुलेटर लिंक निम्नानुसार है :-

https://www.gs1india.org/Feecalculators

उक्त वेबसाइट से क्रय करने हेतु बारकोड  का मूल्य कंपनी या फर्म के टर्नओवर पर निर्भर करता है ।

उदाहरणार्थ -
Fee structure for allocation of GS1 Company Prefix Number (GCP)

Subscription Period

Registration Fee

Subscription Fee

GST @ 18%

Security deposit

Total fee

1 year

₹ 27000

₹ 9760

₹ 6617

₹ 3000

₹ 46377

2 year

₹ 27000

₹ 18544

₹ 8198

₹ 3000

₹ 56742

3 year

₹ 27000

₹ 26352

₹ 9603

₹ 3000

₹ 65955

5 year

₹ 27000

₹ 43920

₹ 12766

₹ 3000

₹ 86686

10 year

₹ 27000

₹ 92720

₹ 21550

₹ 0

₹ 141270

GS 1 से उत्पाद बारकोड क्रय करना

GS 1 बारकोड क्रय करने हेतु निम्न अधिकृत लिंक से क्रय करने हेतु पहले पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण लिंक निम्नानुसार है :-

https://gs1datakart.org/?q=login

उत्पाद बार कोड कैसे प्राप्त करें ?

उक्त में पंजीकरण हेतु निम्न स्टेप बाई स्टेप बढ़ते हुए पंजीकरण पूर्ण करते है ।

उत्पाद बार कोड कैसे प्राप्त करें ?

अन्य कंपनी अथवा फर्म से बारकोड क्रय करना 

GS 1 से उत्पाद बारकोड का क्रय करने पर महंगा पड़ता है। इसलिये विभिन्न फर्म अथवा कंपनी से बारकोड क्रय कर सकते हैं, जो कि GS1 से बल्क में बारकोड क्रय कर विक्रय हेतु रखते हैं। विभिन्न ऑनलाइन  वेबसाइट इस हेतु उपलब्ध हैं, जिन्हें ऑनलाइन सर्च किया जा सकता है।

👉कच्ची बस्ती पट्टा आवेदन 2021

  हेल्पलाइन 

भारत में GS 1 इंडिया में निम्न प्रकार की हेल्पलाइन उपलब्ध है 

  • ऑनलाइन क्वेरी फॉर्म 
  • फ़ोन नंबर - +91 (11) 42890890
  • EMAIL - info@gs1india.org 

 महत्वपूर्ण लिंक 

GS1 रेजिस्ट्रेशन ऑफिसियल लिंक

https://www.gs1india.org/content/register-for-barcodes

मूल्य कैलक्यूलेटर लिंक

https://gs1datakart.org/?q=login

साराँश

वर्तमान में किसी भी उत्पाद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल करने हेतु बारकोड का होना अनिवार्य है। इसके उपयोग से उत्पाद की पहचान एवं मैनेज करना आसान हुआ है। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें