E-Shram पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021, श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन आवेदन कैसे करें ?

E-Shram पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021, श्रम कार्ड ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन आवेदन कैसे करें ?

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने संगठित एवं असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं को लॉन्च किया है। यह विभिन्न श्रमिकों हेतु उनकी सेवा व कल्याण कार्य के प्रति वचनबद्धता निभाते हुए उनके लिए विभिन्न श्रमिक कानून एवं सेवा का गठन एवं क्रियान्वयन करता है। इसी के अनुरूप उक्त मंत्रालय ने एक कदम ओर आगे बढ़ाया है और एक श्रम पोर्टल (E-SHRAM PORTAL) लॉन्च किया है जो भारत का एकमात्र असंगठित श्रमिक डेटाबेस (NDUW/  National Database of Unorganised Worker)  होगा। इस डेटाबेस के आधार पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी  असंगठित श्रमिको  को को मिल सकेगा। क्योंकि यह डेटाबेस आधार पर आधारित होगा। साथ ही डेटाबेस में श्रमिकों के नाम, व्यवसाय परिवार, योग्यता एवं कौशल का वर्णन होगा, जिससे रोजगार हेतु श्रमिकों की उपलब्धता सहजता से सुलभ होगी, जिसका लाभ असंगठित श्रमिकों जैसे रेहड़ी वालों, प्रवासी मजदूरों आदि को प्राप्त होगा।

E Shram पोर्टल ऑनलाइन

असंगठित श्रमिक(UW) कोन होता है ?

कोई भी व्यक्ति जो गृह श्रमिक, स्वनियोजित श्रमिक या मजदूरी श्रमिक हो इसके साथ ही संगठित क्षेत्र का श्रमिक, जो ईपीएफओ ईएसआईसी का सदस्य नहीं हो असंगठित श्रमिक कहलाता है।

ई -श्रम पोर्टल के मुख्य उद्देश्य

  1.  एक विस्तृत श्रमिक डेटाबेस (nduw portal ) तैयार करना।
  2. सभी असंगठित श्रमिकों के केंद्रीकृत डेटाबेस को आधार कार्ड से जोड़ना।
  3. श्रमिकों हेतु सामाजिक सुरक्षा योजना को एकीकृत करना।
  4. असंगठित श्रमिकों हेतु सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक दक्षता से लागू करवाना।
  5. राष्ट्रीय आपदा की स्थिति में उक्त डेटाबेस का श्रमिक हित हेतु उपयोग किया जाना।

ई श्रम पोर्टल रेजिस्ट्रेशन की  मुख्य शर्ते

  • असंगठित श्रमिक (Unorganised Worker) हो।
  • आयु न्यूनतम 16 वर्ष तथा अधिकतम 59 वर्ष हो।
  • सरकार द्वारा वित्त प्राप्त ईपीएफओ, ईएसआईसी, एनपीएस का सदस्य नहीं होना चाहिए।

श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

प्रारंभिक तौर पर इस श्रम पोर्टल पर अत्यंत कम दस्तावेज में पंजीकरण किया जा सकता है जो निम्न प्रकार से हैं :-

  • श्रमिक का आधार कार्ड।
  •  श्रमिक के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर।
  •  श्रमिक का बचत खाता संख्या आईएफसी कोड सहित।

 श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लाभ

  • भविष्य में पीएमएसबीवाई (PMSBY) योजना के तहत ₹200000 तक का accident insurence
  • श्रम पोर्टल का आधार से लिंक होने के कारण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का श्रमिक को सीधा लाभ।
  • भविष्य में विभिन्न असंगठित श्रमिक योजनाओं के अंतर्गत होने वाले लाभ ईश्वर में पोर्टल के डेटाबेस के आधार पर दिए जाएंगे।
  • कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा के समय श्रमिक डेटाबेस का अच्छी तरह से उपयोग किया जा सकता है।

श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें ?

श्रम पोर्टल पर पंजीकरण हेतु कोई भी असंगठित क्षेत्र का श्रमिक श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रम कार्ड पंजीकरण कर सकता है अथवा सीएससी के माध्यम से उक्त पंजीकरण करवा सकता है। उक्त रजिस्ट्रेशन में प्राथमिक तौर पर व्यवसाय के सेक्टर का चयन करना होगा एवं द्वितीय तौर पर व्यवसाय की गतिविधि के नाम का चयन करना होगा। इसके साथ ही प्राथमिक व्यवसाय वह माना जाएगा जो उसकी आय का मुख्य स्रोत हो एवं द्वितीयक व्यवसाय वह माना जाएगा जो उसकी आय का अन्य मामूली स्रोत हो । श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु ऑफिशियल वेबसाइट या आश्रम पोर्टल   https://eshram.gov.in/  है।

e-shram card रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 

पंजीकरण हेतु निम्न लिंक को क्लिक करें

https://register.eshram.gov.in/#/user/self


पॉर्टल की मुख्य विंडो के दाहिने कोने पर स्थित मेनू को क्लिक करते हैं जिसमें रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आता है। उसको क्लिक करते हैं तो निम्न प्रकार से विंडो ओपन हो जाती है। इसमें रजिस्ट्रेशन हेतु आधार लिंक मोबाइल नंबर डालते हैं एवं कैप्चा भरकर सबमिट करते हैं।

ओटीपी आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती है। जिससे 60 सेकंड में भरना होता है। वह ओटीपी डालने के पश्चात सबमिट करते  हैं।

इस्के पश्चात स्टेप्स फॉलो करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी भरने के पश्चात इसे सबमिट कर दिया जाता है। आपका फॉर्म सबमिट हो चुका है। इसके लिए csc eshram आवेदन हेतु किसी प्रकार के दस्तावेज आदि जमा कराने की आवश्यकता नहीं होती हैं।

श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात जारी श्रम कार्ड

श्रम कार्ड श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के पश्चात प्रत्येक असंगठित श्रमिक को श्रम कार्ड जारी किया जाएगा जो 12 अंकीय कार्ड होगा। जो अपने आप में यूनिक अथवा अद्वितीय होगा। इस कार्ड के साथ PMBSY ₹200000 का एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी साथ में होगा। जिसका प्रथम प्रीमियम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा भरी जाएगी। इस श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि को अपडेट किया जा सकेगा एवं यह श्रमिक कार्ड नंबर परमानेंट होगा। इस कार्ड का नवीनीकरण बार-बार करवाने की आवश्यकता नहीं होगी । यह लाइफटाइम होगा । केवल साल में एक बार  खाते को अपडेट करने की आवश्यकता होगी। इसी के साथ उस श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण हो जाएगा।

e shram card registration हेतु मत्त्वपूर्ण लिंक

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट हेतु क्लिक करे :-

https://labour.gov.in/  

ऑफिशियल eshram portal website हेतु क्लिक करें :-

https://eshram.gov.in/

E-shram पोर्टल पर e shramik card कार्ड रजिस्ट्रेशन हेतु क्लिक करें :-

https://register.eshram.gov.in/#/user/self

 इसके दोस्तों, आशा है आप सभी को यह जानकारी पसंद आई होगी। shram suvidha portal लेबर ट्रेड हेतु उपयोगी है। e-mail सब्सक्रिप्शन कर Facts PP हिंदी  /  factsppblog द्वारा प्रदान की गई जानकारी का आनंद लें और अपने दोस्तों को भी शेयर करें।


1 टिप्पणी: