नहीं ले सकेंगे उपयोग सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद, जाने क्या है ये ?

सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद,  जाने क्या है ये  ?

विश्व के सभी देश पर्यावरण सरंक्षण के प्रति बहुत जागरूक हो रहे हैं। मानव ने अपनी क्षणिक सुविधाओं के चलते बहुत सी समस्याएं भी पैदा कर ली है, जिनमे अविघटनीय कचरा जैसे कि प्लास्टिक आदि से निर्मित उत्पाद, परमाणु कचरा इत्यादि प्रमुख है, जो पृथ्वी के वातावरण को लगातार प्रदूषित कर रहे हैं तथा यदि इन पर रोकथाम नहीं की तो ये हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख खतरा होंगीं। 
हमारी आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के सम्बन्ध में कानून बनाकर single use plastic ban कर दिया है।  1 जुलाई 2022 से  single use plastic article के  निर्माण तथा विक्रय एवं उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। 
सिंगल यूज प्लास्टिक

विषयसामग्री 

  1. सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है ? 
  2. सिंगल यूज प्लास्टिक नोटिफिकेशन 2022 
  3. प्रतिबंधित उत्पाद सूची  
  4. विकल्प सिंगल यूज प्लास्टिक के  
  5.  उल्लंघन पर दंड
  6.  सिंगल यूज प्लास्टिक बेन के लाभ हानि
  7. सिंगल यूज प्लास्टिक ऍप डाउनलोड एवं महत्वपूर्ण लिंक   

सिंगल यूज प्लास्टिक क्या है ? what is SUP ?

सामान्य भाषा में एकबार उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक से तात्पर्य ऐसी प्लास्टिक की वस्तुओं से है जो एक बार प्रयोग में आने के पश्चात फेंक दी जाती है तथा जिनका दोबारा उपयोग नहीं होता है। उक्त उत्पाद फेंक दिए जाने के पश्चात विघटित नहीं हो पाते और पृथ्वी पर जल, थल तथा वायु को प्रदूषित कर प्राकृतिक वातावरण पर विपरीत प्रभाव डालते है। यूनाइटेड नेशन एनवायरनमेंट प्रोग्राम में भी इसके संदर्भ में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसी के संदर्भ में  भी single use plastic ban in india किया गया है। इसके संदर्भ में सेंट्रल पोलुशन कण्ट्रोल बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर  प्रतिबन्ध लगाया है।  single use plastic awareness के सम्बन्ध में दिशानिर्देश जारी किये गए हैं।  
SUP
बुलडोज़र पावर का सच /घर तोड़ने की राज्य सरकारों की शक्तियां

सिंगल यूज प्लास्टिक नोटिफिकेशन 2022 single use plastic notification 2022

केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड (CENTRAL POLUTION CONTROL BOARD / CPCB) / ने निम्नानुसार cpcb notification जारी किया है जो निम्नानुसार है :-

 
इस  नोटिफिकेशन के अनुसार प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट संशोधन रूल 2021 में संशोधन कर सम्पूर्ण भारत में 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, आयात, स्टॉक, वितरण  तथा विक्रय पूर्णतः बेन हो गया है।साथ ही इस नोटिफिकेशन के माध्यम से बताया गया है कि 30 सितम्बर, 2021 से प्लास्टिक के कैरीबेग 75 माइक्रोन से कम मोटाई के तथा 31 दिसंबर, 2021 से 120 माइक्रोन से कम नहीं हो सकेंगे। इससे कम मोटाई के कैरीबेग बेन हो जाएंगे। 
 

सिंगल यूज प्लास्टिक यूज हेतु वर्तमान संशोधन 2022 
अग्निवीर वायु एप्लीकेशन फॉर्म 2022 ऑनलाइन आवेदन 

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तु सूची (single use plastic ban items list / single use plastic list in hindi

single use plastic examples निम्नानुसार हैं :-
single use plastic at home जैसे कि प्लास्टिक स्टिक सहित ईयर बड्स, कैंडी स्टिक, बैलून स्टिक, प्लास्टिक झंडे,  आइसक्रीम स्टिक, सजावटी थर्मोकोल, सिंगल यूज प्लास्टिक के कप, प्लेट, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बे,  निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट तथा 100 माइक्रोन से कम बैनर जिनमे प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है। 

क्या हो सकते है, इसके विकल्प ?

single use plastic article बंद हो जाने के पश्चात यह प्रश्न आना स्वाभाविक है कि आखिर single use plastic ban notification जारी तो हो गया, किन्तु इनका स्थान कोनसी वस्तुएं ले सकती है, जिनका पैकेजिंग में उपयोग किया जा सकता है।   अब कागज़, जुट, काच तथा स्टील एवं कपडा आदि का उपयोग किया जा सकता है।  वर्तमान में भी बहुत से उत्पाद कागज़ आदि के पैकेजिंग में उपलब्ध हैं।
 

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध का उल्लंघनकर्ता हेतु दंड 

र्यावरण सरंक्षण अधिनियम, 1986 की धरा 15  में प्रदुषण फ़ैलाने वाले को जुर्माने से लेकर कारावास के दंड के प्रावधान किये गए है।  इनके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर नगरपालिका आदि अधिनियमों में कार्यवाही कर सील तथा जप्ती आदि की  कार्यवाही की जा सकती हैं। इसके साथ ही उत्पादन कर्ता के विभिन्न लाइसेंस इत्यादि को निरस्त किया जा सकता है। 
पर्यावरण सरंक्षण अधिनियम , 1986 निम्नानुसार है :-

सिंगल यूज प्लास्टिक बेन के लाभ तथा हानि single use plastic advantages and disadvantages

सिंगल यूज प्लास्टिक को बेन करने के कारण हमें निम्न प्रकार की हानियाँ संभावित है :-

  • वर्तमान में alternatives to single use plastic का उत्पादन बहुत ही कम होने के कारण सम्बंधित कंपनियों को पैकेजिंग से सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ेगा। 
  • सिंगल यूज प्लास्टिक अल्टरनेटिव तुलनात्मक रूप से अधिक महंगे होने के कारण विभिन्न उत्पादों की दर भी पहले से ज्यादा होगी। 
  • पैकेजिंग में उक्त प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले उद्योग पूर्णतः बंद हो जाने से कई उद्योगों के बंद हो जाने की नौबत आ जाएगी। 
  • विभिन्न समारोह में दूसरे प्रकार के डिस्पोजल आइटम उपयोग करने से सम्भावी खर्च में वर्द्धि होगी। 

सिंगल यूज प्लास्टिक को बेन करने के कारण हमें निम्न प्रकार की लाभ संभावित है :-

  • प्लास्टिक बेन से सर्वाधिक लाभ मानव तथा जानवरों के स्वास्थ्य को होगा।  क्योकि प्रदुषण किसी हद तक कम  होगा। 
  • पैकेजिंग उद्योग में नये स्टार्टअप प्रारम्भ होंगे तथा रोजगार के नवीन अवसर पैदा होंगे। 

सिंगल यूज प्लास्टिक ऍप 

CPCB ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक ऐप का लिंक दिया है जहाँ पर उक्त लिंक को स्कैन कर APP  डाउनलोड कर  शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है :-

सिंगल यूज प्लास्टिक की शिकायत हेतु स्कैन करे : -

सम्बंधित महत्वपूर्ण ऑनलाइन लिंक 

  • केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (CPEB ऑफिसियल वेबसाइट )
  • https://cpcb.nic.in/
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ( MINISTRY OF ENVIRONMENT, FOREST AND CLIMATE CHANGE)
  • https://moef.gov.in/hi/
  •  सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम  UNITED NATION ENVIRONMENT PROGRAMME 
  • https://www.unep.org/
👉प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021👈

FOLLOW US 

HTTPS:FACTSPP.BLOGSPOT.COM



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें