MSP न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है तथा कैसे जाने ?

दोस्तों आजकल बार बार किसान आंदोलन के संदर्भ में MSP का जिक्र अनवरत रूप से समाचार पत्र आदि में आ रहा है आखिर msp क्या है?  msp guarantee , msp guarantee bill या msp guarantee law , msp law क्या है और  इसके  बारे  विस्तृत  जानते है :-

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लिस्ट 2021 -22, MSP निर्धारण प्रक्रिया, MSP फसल सूची 2021 -22 

विषय सामग्री 

  1. न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या होता है? 
  2. न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने वाले कारक 
  3. न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोन- कोन सी फैसले आती है ? 
  4. सरकार कैसे मस्प पर खरीद करती है एवम फसल का उपयोग 
  5. राज्य सरकारों के प्रयास 
  6. 2021-22 MSP रेट लिस्ट 
  7. महत्वपूर्ण लिंक 

न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या होता है ?

भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर करती है । हमारे देश में कृषक कृषि पर निर्भर होने के कारण फसल पकने के साथ ही मंडी में बेचने के लिए ले आता है।  फसल का मूल्य भी मांग तथा आपूर्ति के सिद्धांत के आधार पर बढ़ता-घटता रहता है। इस कारण किसानों को कई बार अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो जाता है। 

किसानो की इसी समस्या का निदान करने हेतु भारत सरकार ने स्वामीनाथन सिमिति की रिपोर्ट के आधार पर हरित क्रांति के प्रारम्भ काल में सर्वप्रथम सं 1966 -1967  में किसानो द्वारा उत्पादित फसल को खरीदने हेतु व्यवस्था की गई। जिसमे किसानो को फसल का न्यूनतम मूल्य, जिससे कम दर से उक्त फसल सरकार द्वारा नहीं खरीदी जा सकती थी, देना प्रारम्भ किया ।  वह दर जो सरकार किसी फसल के लिए न्यूनतम निर्धारित करती है , उसे ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (मस्प) के नाम से जाना जाता है। यदि कोई किसान अपनी फसल मंडी में बेचना चाहता है तो सरकार उसे तय दर से कम में नहीं खरीदेगी। 

इस प्रकार न्यूनतम समर्थन मूल्य का अर्थ भारत सरकार द्वारा तय किसी फसल की वह न्यूनतम कीमत है, जिस पर किसान की फसल को सरकार खरीदेगी, चाहे मार्किट में आपूर्ति या मांग की कैसी भी परिस्थिति हो। अर्थात किसी किसान को को उसकी फसल को  निर्धारित दर ( MINIMUN SUPPORT PRICE) पर खरीदने की एक प्रकार की गारंटी होती है, जो सरकार द्वारा प्रदान की जाती है MSP की फुल फॉर्म MINIMUN SUPPORT PRICE होती है। इसे MSP गारंटी योजना के नाम से भी जाना जाता है ।

👉प्रॉपर्टी कार्ड कैसे बनाये ? प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बारे में जाने 

न्यूनतम समर्थन मूल्य( MSP)  निर्धारित करने वाले कारक 

अब भारत सरकार  किसी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य कैसे तय करती है, चलिए जानते है - 

भारत सरकार द्वारा  उक्त निर्धारण हेतु कृषि लागत एवं मूल्य आयोग( Commission of Agriculture Cost and Price- CACP ) की स्थापना की गई है, जो भारत सरकार के कृषि मंत्रालय का ही एक आयोग है, जिसका कार्य साल में दो बार भारत की मुख्य फसलों रबी तथा खरीफ की फसलों से पूर्व उक्त एम एस पी (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) के अंतरगर्त आने वाली फसलों हेतु  उक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर लिस्ट जारी करती है और सिफारिश हेतु भारत सरकार के पास भेजती है, उक्त मूल्य निर्धारण में कई पहलुओं का सर्वे किया जाकर जैसे की फसल की कृषक की लागत, मानव श्रम, बैल श्रम मशीन श्रम, भूमि का किराया, बीज, खाद एवं सिंचाई का खर्च  आदि  द्वारा मूल्य निर्धारण किया जाता है  ताकि किसान को किसी प्रकार का कोई नुकसान ना हो ।

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) ऑफिसियल वेबसाइट निम्न प्रकार से है :-

https://cacp.dacnet.nic.in/content.aspx?pid=32

गन्ने की फसल हेतु पृथक से राज्यवार  गन्ना  अनुसन्धान संसथान की स्थापना की गई है। गन्ने के न्यनतम समर्थन मूल्य जिस पर गन्ना मील किसानो से खरीद करती है, FRP  के नाम जाना जाता है। FRP की फुल फॉर्म FAIR  AND  REMUNERATIVE  PRICE है तथा FRP  हिंदी ( उचित एवं लाभकारी मूल्य ) होती है।

श्रमिक कार्ड कैसे बनवाये?

न्यूनतम समर्थन मूल्य में कोन- कोन सी फैसले आती है ? 

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना ( mspy ) में प्रारम्भ में केवल रबी की एक फसल गेहू हेतु भारत सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया था वर्तमान में उक्त सूची में कुल 23 फसल  है। msp crops list 2021-22 में कुल मिलाकर 7 प्रकार के अनाज ( धान, गेहूं, मक्का, ज्वार , बाजरा, जौ तथा रागी ), 5 प्रकार दलहन फसल (चना, तुर, मुंग, उड़द तथा दाल), 7 प्रकार की तैलीय - ( मूंगफली, रेपसीड-सरसों, सोयाबीन, तिल , सूरजमुखी, कुसुम, नाइजरसीड ) एवं 4 व्यापारिक फसल (खोपरा,गन्ना , कपास तथा कच्चा जुट) शामिल है।

👉MSME UDYAM REGISTRATION ONLINE 2021

सरकार कैसे MSP पर खरीद करती है एवम फसल का उपयोग 

सरकार विभिन्न सरकारी एजेंसियों को निर्धारित एमएसपी फसल सूची (msp crops list)  के अनुसार MSP पर फसल खरीद हेतु अधिकृत करती है, जिनका कार्य उक्त निर्धारित रेट पर किसानों से फसल खरीदना होता है।  FCI तथा  NAFED का कार्य विभिन्न राज्य की एजेंसियों के  माध्यम से खरीद कर उक्त का भण्डारण करना  होता है। भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम समय-समय पर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार गेहू एवं धान  खरीद  राज्य सरकारों की विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से  न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना (MSPY) के तहत करता है ।

उक्त फसल को सरकार विभिन प्रकार से आमजन को वितरण करती है। जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं अकाल एवं किसी अन्य प्रकार की आपदा के समय उक्त वितरण करती है, जिससे उक्त भण्डारण विपरीत परिस्थितियों में देश के काम आता है।

प्रशासन शहरों संग राजस्थान 2021 

राज्य सरकारों के प्रयास 

केरल राज्य ने 20 प्रकार की सब्जियों हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में भी उक्त पहल की है विभिन्न्न राज्य भी उक्त तर्ज पर सर्वे कर उक्त योजना लागु करने हेतु प्रयासरत है। जैसे कि हरियाणा आदि।

वर्षानुसार रवी तथा खरीफ फसल MSP रेट लिस्ट

CACP द्वारा अनुशंषित MSPs of 23 commodities प्राइस , MSP रेट लिस्ट PDF 2012 से 2013 तक डाउनलोड करने हेतु क्लिक करे:-

मस्प हेतु CACP की ऑफिसियल वेबसाइट से MSP रेट लिस्ट निम्नानुसार है :-

 Download

वर्षानुसार रवी तथा खरीफ फसल MSP रेट लिस्ट

 

Commodity

2019-20

2020-21

2021-22

Reco

Fixed

Reco

Fixed

Reco

Fixed

Paddy Common

1815

1815

1868

1868

1940

1940

Paddy (F)/Grade'A'

1835

1835

1888

1888

1960

1960

Jowar-Hybrid

2550

2550

2620

2620

2738

2738

Jowar-Maldandi

2570

2570

2640

2640

2758

2758

Bajra

2000

2000

2150

2150

2250

2250

Maize

1760

1760

1850

1850

1870

1870

Ragi

3150

3150

3295

3295

3377

3377

Tur (Arhar)

5800

5800

6000

6000

6300

6300

Moong

7050

7050

7196

7196

7275

7275

Urad

5700

5700

6000

6000

6300

6300

Groundnut

5090

5090

5275

5275

5550

5550

SunflowerSeed

5650

5650

5885

5885

6015

6015

Soyabean Black

-

-

-

-

-

-

Soyabean Yellow

3710

3710

3880

3880

3950

3950

Sesamum

6485

6485

6855

6855

7307

7307

Nigerseed

5940

5940

6695

6695

6930

6930

Medium Staple Cotton ^

5255

5255

5515

5515

5726

5726

Long Staple Cotton ^^

5550

5550

5825

5825

6025

6025

Wheat

1925

1925

1975

1975

2015

2015

Barley

1525

1525

1600

1600

1635

1635

Gram

4875

4875

5100

5100

5230

5230

Lentil (Masur)

4800

4800

5100

5100

5500

5500

Rapeseed/ mustard

4425

4425

4650

4650

5050

5050

Safflower

5215

5215

5327

5327

5441

5441

Jute*

3950

3950

4225

4225

4500

4500

SugarcaneФ

275

275

285

285

290

290

Copra (Milling)

9960

9960

10335

10335

 

 

Copra (Ball)

10300

10300

10600

10600

 

 


सरकारी टेंडर कैसे भरे ?

महत्वपूर्ण लिंक 

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग ( CACP) की ऑफिसियल वेबसाइट लिंक 

https://cacp.dacnet.nic.in/

भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) की ऑफिशियल वेबसाइट

https://fci.gov.in/procurements.php

कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार- NAFED (NATIONAL AGRICULTURAL COOPERATIVE MARKETING FEDRATION OF INDIA LTD. ) की ऑफिशियल वेबसाइट

https://www.nafed-india.com/

दोस्तों, MSP से देश के किसानों को अत्यंत फायदा हुआ है क्योंकि उनका फसल के प्रति रिस्क कवर हो जाता है। इस प्रकार MSP किसानों हेतु अत्यंत ही लाभदायक सिद्ध हुई है। वर्तमान में किसान ज्यादा फसलों को MSP दायरे में लाने हेतु आंदोलनरत हैं। उक्त के सम्बन्ध में संक्षेप में प्रदान की गई है । आशा है उक्त जानकारी आपको पसंद होगी ।कृपया factspp ब्लॉग को फॉलो करे  




 








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें