प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021

प्रशासन गाँवों के संग अभियान 2021

राजस्थान सरकार ने 2 अक्टूबर, 2021 से  राजस्थान के निवासियो की सुविधा हेतु दो अभियान प्रशासन शहरों के संग -2021  तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 प्रारम्भ किया है दोनों ही राज्य सरकार के बड़े अभियान है 


प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 में सभी गांवों के कार्यों को एक ही स्थान पर और उन्ही के स्थान पर एकत्र करने का प्रयास किया है।  तुरंत समाधान की प्रक्रिया को अपनाया गया है। 17 दिसंबर 2021 तक प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रदेश के 352 पंचायत समिति में  ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। अभियान के दोरान 21 विभागों सामान्य नागरिको से संबंधित समस्यों का संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जाएगा। जिला स्तर से ग्राम पंचायत वार कार्यक्रम की तिथि घोषित कर उसका विस्तृत  प्रचार -प्रसार किया जाएगा। ताकि उक्त कार्यक्रम की सूचना आम नागरिकों हो सके और इसका फायदा उठाया जा सके। पहली बार रोडवेज एवं जल संसाधन विभाग को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है। पंचायती राज विभाग ग्रामीणों को पट्टे एवं राजस्थान के 3:30 लाख ग्रामवासियों को शौचालय हेतु स्वच्छ भारत मिशन कें तहत 420 करोड का भुगतान किया जायेगा। विभिन्न योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

👉राजस्थान भू राजस्व (संशोधन) अधिनियम, 2022 उद्देश्य तथा प्रावधान

विषयसूची TABLE OF CONTENT

प्रशासन गांवों के संग अभियान, राजस्थान 2021


कार्यक्रम का नाम प्रशासन गांव के संग अभियान
आयोजक विभाग ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (पंचायती राज) राजस्थान सरकार
सम्मिलित विभाग 21 
आवेदन प्रकारऑनलाइन तथा ऑफलाइन 
अभियान प्रारंभ2 अक्टूबर 2021
आवेदन अंतिम तिथि17 दिसंबर 2021
आयोजक विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://rajpanchayat.rajasthan.gov.in/
प्रशासन गांव के संग अभियान 2021guideline 

-
☝ पेड़ काटने के क़ानूनी नियम तथा पेड़/ वन को नुकसान पहुंचाने का दंड 
प्रशासन गांव के संग अभियान 2021 पीडीऍफ़ डाउनलोड 

 Download

प्रशासन गांवों के संग -2021 के मुख्य कार्य एवं लक्ष्य 

  1. आमजन की समस्याओं का शिविर में ही समाधान किया जाएगा।
  2. अभियान के दौरान शिविरों में जरूरतमंद व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जायेगा।
  3. जरूरतमंद व्यक्ति को भूमि तथा उनका आवंटन करने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
  4. आवेदन पत्र लाभार्थी से निशुल्क भरवा जाएंगे।
  5. आवेदन पत्र भरने के लिए हेल्पडेस्क लगाई जाएगी । शिविर में ही सूचना सहायक एवं आईटी से जुड़े कर्मचारी उपलब्ध होंगे ताकि उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
  6. राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जावेगी।
  7. शिविर में कोरोना पीड़ित व्यक्ति के आने के  पश्चात यदि वह कोरोना बाल कल्याण योजना के पात्र हैं तो उन्हें लाभ दिलवाना।
  8. रोडवेज एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
  9. शिविर  में आने वाले दिव्यांगों उनके प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे।
  10.  सड़क पर लटक रहे तारों को कसने हेतु शिकायत दर्ज कर समाधान करना उसके अलावा किसी पानी सड़क से संबंधित शिकायत का निवारण किया जायेगा।
  11. विद्युत सप्लाई,खराब मीटर ,नाम परिवर्तन आदि के कार्य।
  12. हैंड पंप मरम्मत एंव पानी लीकेज ठीक करना ।
  13.  जनाधार में नाम जुड़वाने व हटाने की सुविधा।
  14. शौचालय निर्माण हेतु आवेदन।
  15.  पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों को पहचान पत्र जारी करना।
  16.  सीमा ज्ञान या पत्थरगड़ी के प्रकरण ।
  17. चिकित्सकों द्वारा रोगियों के स्वास्थ्य जांच एवं उपचार
  18. ग्रामीणों को पट्टे जारी किया जाना।
  19.  ग्रामीण को शौचालय हेतु स्वच्छ भारत मिशन कें अंतर्गत 420 करोड का भुगतान किया जाना।
  20. विभिन्न योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाना।
  21. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के कार्य जो शिविर में उस वक्त उपस्थित होंगे का समाधान किया जाएगा।
👉प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021👈

प्रशाशन गांवों के संग अभियान, राजस्थान 2021  कुल 21 विभाग लिस्ट

  • राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग
  •  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  •  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
  •  कृषि विभाग
  •  जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  •  सहायक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 
  • सैनिक कल्याण विभाग
  •  महिला एवं बाल विकास विभाग
  •  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण 
  • विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  •  आयोजना विभाग
  •  पशुपालन विभाग
  •  श्रम विभाग
  •  आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति विभाग
  •  शिक्षा विभाग
  •  सर्वजनिक निर्माण विभाग 
  • सहकारिता एवं राजस्थान कोऑपरेटिव डेहरी फेडरेशन लिमिटेड 
  • वन विभाग 
  • रोडवेज जल संसाधन विभाग
E-श्रम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 हेतु क्लिक करें।

दोस्तों 
यह अभियान राजस्थान का बहुत बड़ा अभियान है इसके  साथ ही राजस्थान सरकार ने प्रशासन शहरों के संग 2021भी प्रारम्भ की है आशा है आपको उक्त जानकारी पसंद आई होगी , इसी प्रकार की जानकारी हेतु जुड़े रहिये https://factspp.blogspot.com

1 टिप्पणी: