गूगल क्रोम में सेव्ड पासवर्ड कहाँ से देखे?

गूगल क्रोम ब्रोसर में सेव्ड पासवर्ड्स कैसे retrieve करें?

विषयसूची 

दोस्तों, हम में से सभी प्रायः गूगल क्रोम ब्राउज़र का उपयोग करते है, इसके विभिन्न फीचर्स है, जिनका हमें पता नहीं होता है।  ऐसे ही एक फीचर की जानकारी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है। प्रायः हम किसी न किसी वेबसाइट को ओपन करने के पश्चात किसी कारणवश पुनः ओपन करते है और यदि उक्त वेबसाइट में यूजर आई डी तथा पासवर्ड की मांग की जाती है तो हम पुनः इसे फील करते है, जिससे हमें पुनः परेशानी होती है। इसके समाधान हेतु जब ब्राउज़र द्वारा हमें यूजर आई डी तथा पासवर्ड सेव करने के लिए कहा जाता है, तो इन्हे हम सेव कर लेते है किन्तु  कई बार हम उक्त यूजर आई डी तथा पासवर्ड को भूल जाते है तो बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है  और कई बार हमें फॉरगेट पासवर्ड या फॉरगेट यूजर आई डी विकल्प का उपयोग करना पड़ता है 
किन्तु क्या कभी सोचा है, जो यूजर आई डी तथा हम गूगल क्रोम में सेव करते है वो कहाँ मिल सकते है , जिससे हम उन्हें देख सके, तो आइये इसका समाधान करते है 

 क्रोम में सेव्ड यूजर पासवर्ड कहाँ से और कैसे देखे ?

  1. गूगल क्रोम ब्रोसर को ओपन करे।

  2. ओपन होने पर निम्नानुसार प्राप्त सर्च बॉक्स खुलता होता है:-

  3. ओपन ब्रोसर के दाहिने कार्नर पर स्थित तीन डॉट्स सेटिंग को क्लिक करते हैं।

  4. इसमे सेटिंग को क्लिक करने पर निम्न प्रकार प्राप्त होता है:-

  5. अब सेव्ड पासवर्ड को क्लिक करे , इसके नीचे यूजर id लिस्ट आती है  यदि  पासवर्ड सेव हो तो:-

  6. अब व्यू एंड मैनेज सेव्ड पासवर्ड को क्लिक करने पर पासवर्ड मैनेजर आ जाता है:-
  7. पासवर्ड मैनेजर में सेटिंग आइकॉन को क्लिक करे। इसको क्लिक काने पर निम्न आ जाता है:-

  8. यदि हम पूर्व में सेव्ड पासवर्ड इम्पोर्ट करने है तो इम्पोर्ट पासवर्ड को  चित्रानुसार क्लिक करते हैं। 


  9.  इसमे csv फ़ाइल  फॉरमेट को ही user id एवं password को इम्पोर्ट करना होता है। निम्न प्रकार का होता है। इसमे निम्न चित्रानुसार कॉलम व रो होने चाहिए। मोबाइल में इसी फॉरमेट में सेव्ड csv फ़ाइल को सेलेक्ट करे। इससे csv फ़ाइल के यूजर आई डी इम्पोर्ट हो जाते हैं

  10. दूसरे ऑप्शन के तौर पर एक्सपोर्ट का ऑप्शन आता है, जिससे  csv फ़ाइल एक्पोर्ट हो जाती है। सेटिंग में एक्सपोर्ट को क्लिक करते हैं:- 

  11. एक्सपोर्ट को क्लिक करने पर निम्न प्रकार का ऑप्शन आता है

  12. फ़ाइल को डाऊनलोड करते हैं। इस प्रकार हसमे यूजर आई डी व पासवर्ड,जो गूगल  क्रोम में सेव्ड होते हैं, पुनः csv फ़ाइल को खोलने पर प्राप्त हो जाते हैं। 

User Id एंड Password के  ऑटो सेव्ड ऑप्शन को कैसे बंद करे?

  1. जब क्रोम को लॉगिन कर कोई वेबसाइट ओपन करते है तो हमे निम्न प्रकार से सेव का ऑप्शन पूंछता है,यदि never को क्लिक कर देते हैं तो यूजर आई डी पासवर्ड सेव नही होंगे।

  2. सेटिंग में सेव्ड पासवर्ड को  क्लिक करने पर जो ऑप्शन आता है,उसको ऑफ भी कर सकते हैं :-

ऑटोफिल को कैसे बंद करे? 

  1. सेटिंग को क्लिक  करने पर निम्न प्रकार आता है, जिसमे auto  fill forms को ऑफ करने पर ऑटो डेटा फिलिंग बंद हो जाएगी।

सेव्ड यूजर आई डी पासवर्ड डिलीट कैसे करें?

  1. जब सेटिंग  को क्लिक करते हैं तो प्राइवेसी के ऑप्शन को क्लिक करते हैं:-

  2. प्राइवेसी को क्लिक करने पर क्लियर ब्राउज़िंग हिस्ट्री को क्लिक करे।


  3. सभी ऑप्शन को चेक कर क्लियर डेटा को  क्लिक करे। 

Chrome brouser में यूजर आई डी एवं पासवर्ड के ऑटो सेव्ड होने के  फायदे और नुकसान:-

  1. यदि हमारे यूजर आई डी एवं पासवर्ड्स सेव्ड हैं, तो लॉगिन करने में समय की बचत होती है।
  2. भूलने की समस्या का समाधान होता है
  3. किन्तु यदि हम किसी संवेदनशील डेटा की की वेबसाइट जैसे कि बैंकिंग आदि  को सेव रखते हैं तो  हैकिंग का भी खतरा होता है।

ऑनलाइन सेव्ड यूजर आई डी ओर पासवर्ड कैसे प्राप्त करें?

  1. www. passwords.google.com को क्लिक करें। ऊपर बताई गई प्रक्रिया से डेटा इम्पोर्ट ओर एक्सपोर्ट किया जा सकता है।

दोस्तो ,आशा हहै आपको जानकारी पसद आई होगी । कृपया अपने दोस्तों को भी यह जानकारी शेयर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें