जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन कैसे निकाले ?

 जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन कैसे निकाले ?

किसी भी काश्तकार के लिए जमाबंदी महत्वपूर्ण भू दस्तावेज होता है।  यह एक प्रकार का राजस्व भूमि या कृषी भूमि का स्वामित्व अभिलेख होता है।  विभिन्न प्रकार की योजनाओं इत्यादि में, ऋण लेने हेतु तथा सम्पति के अन्य दस्तावेज सम्पादित करने हेतु यह अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।  इसमें कास्तकार का नाम, खसरा नंबर, भूमि के प्रकार तथा माप आदि का उल्लेख होता है। 

वर्तमान में हरियाणा में जमाबंदी को ऑनलाइन निकाला जा सकता है।  आज इस पोस्ट में जमाबंदी नक़ल हरियाणा कैसे निकालते है, को विस्तृत रूप से समझेंगे। 


जमाबंदी हरियाणा हेतु ऑफिसियल वेबसाइट 

जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन
हरियाणा जमाबंदी ऑनलाइन हेतु आधिकारिक वेबसाइट  https://jamabandi.nic.in/ है।  इसके माध्यम से ऑनलाइन जमाबंदी हरियाणा सहित अन्य कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन दस्तावेज निकले जा सकते है साथ ही ऑनलाइन मैप भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह वेबसाइट हरियाणा भू अभिलेख ऑनलाइन जाँच या भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन डाउनलोड / हरियाणा जमाबंदी नक़ल प्राप्त करने हेतु अत्यंत उपयोगी है। उक्त वेबसाइट को हरियाणा जमाबंदी पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। 

जमाबंदी हरियाणा नक़ल ऑनलाइन स्टेप बाई बाई स्टेप 

हरियाणा कृषि भूमि जमाबंदी नक़ल डाउनलोड करने हेतु निम्न को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें :-

  1. सर्वप्रथम https://jamabandi.nic.in/ को क्लिक करें। निम्नानुसार वेबसाइट ओपन हो जायेगी। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  2. उक्त वेबसाइट की मेनू बार में जमाबंदी टैब को क्लिक करें। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  3. निम्नानुसार वेबसाइट में ओपन हो जाता है। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  4. जमाबंदी निम्नानुसार ओनर के नाम से, खेवट से, खसरा या सर्वे नंबर से अथवा म्युटेशन के दिनांक से सर्च या डाउनलोड क्या जा सकता है। उदाहरण के लिए हम ऑनर के नाम से जमाबंदी सर्च करते है।  इस हेतु सर्वप्रथम बी ओनर नाम को टिक कर निम्नानुसार जिला का नाम, उपतहसील का नाम, ग्राम का नाम तथा जमाबंदी का वर्ष ड्राप डाउन मेनू में सेलेक्ट करते है।  
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  5. इसके पश्चात निचे भूमि के स्वामी का चयन ड्राप डाउन बॉक्स में से करते है।  उदारहरणतः हमने निजी भूमि का चयन किया है।  उक्त चयन के पश्चात सेलेक्ट मालिक में निजी का चयन करने पर  निम्नानुसार कास्तकार के नाम का बॉक्स में चयन करते है। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  6. नाम का चयन करने के पश्चात निम्नानुसार ओपन होने के पश्चात बॉक्स में कास्तकार का नाम आ जाता है। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  7. ऊपर दिए अनुसार नक़ल को क्लिक करते है।  तो निम्नानुसार दूसरी विन्डौ ओपन हो जाती है। 
    जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन

  8. इसको प्रिंट ऑप्शन से प्रिंट भी क्या जा सकता है। 
जमाबंदी, खसरा , रकबा , खेवट , खतौनी , खाता संख्या खसरा गिरदावरी क्या है ?

जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन के उपयोग 

  • फर्द जमाबंदी  /  जमाबंदी नकल उक्त वेबसाइट से प्राप्त करने पर केवल स्वयं की जानकारी वेरीफाई करने हेतु ही उपयोग की जा सकती है किन्तु यदि हमें इसे किसी विधिक तोर पर प्रयोग करना है तो इसे तहसील में पटवारी इत्यादि से  प्रमाणित करवाना होता है। 
  • जमाबंदी से भूमि के मालिकाना हक़ की जानकारी प्राप्त होती  है। 
  • यदि कोई भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश इत्यादि है तो उसकी भी जानकारी फर्द जमाबंदी hariyana  ऑनलाइन से पर्पट की जा सकती है। 
  • यदि कोई भूमि किसी बैंक इत्यादि के पास रहन है तो उसकी भी जानकारी उक्त जमाबंदी हरियाणा ऑनलाइन पोर्टल से हो जाती है। 
  • सरकार के विभिन्न सर्वे इत्यादि के प्रयोजन से भी उक्त दस्तावेज अत्यंत उपयोगी है। 
  • हरियाणा जमाबंदी ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बनी रहती है। 
जमाबंदी राजस्थान मोबाइल से ऑनलाइन कैसे निकाले?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें